After 7 years of marriage, it was revealed that husband and wife turned out to be brother and sister

शादी के 7 सालों बाद हुआ खुलासा,

पति-पत्नी निकले भाई-बहन इस दंपति के शादीशुदा जीवन के 7 साल बीत चुकें हैं। उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है जिसके साथ वो अपना जीवन सुख से बिता रहे थे। डेली मेल के मुताबिक उन्हें गम बस एक ही बात का था। दोनों को ही अपनी मां के बारे में कुछ अता-पता नहीं था।

दोनों मां के बगैर ही बड़े हुए थे और हमेशा से अपनी मां की तलाश कर उससे मिलना चाहते थे।

सालों पहले जब ब्राजील में 39 साल की ऐड्रियाना को 37 साल का लियैनड्रो मिला, तो एक ही नजर में दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे।

दोनों ने शादी की और अपना जीवन काटने लगे। दोनों को हमेशा इस बात की कोफ्त होती कि उनकी मां कहां है उन्हें पता नहीं।

दोनों को बस इतना पता था कि उनकी मां का नाम मारिया है। शादी के सात साल बाद ऐड्रियाना ने एक रेडियो स्टेशन की मदद से अपनी मां की तलाश शुरू की।

हुआ बड़ा खुलासा

रेडियो स्टेशन वालों ने ऐड्रियाना को ऑन ऐयर ही उसकी मां मारिया से मिलवा दिया। वो अपनी मां से मिलकर बहुत खुश हुई।

खुश मारिया भी थी। उसने रेडियो पर ही एक और खुलासा किया कि ऐड्रियाना को उसके पिता के पास छोड़ने के बाद उसने ब्राजील में एक आदमी से शादी कर ली थी।

मारिया ने बताया कि उसके दूसरे ‌पति से उसको एक बेटा लियैनड्रो भी था। कुछ वक्त बाद चूंकि वो अपने दूसरे पति से भी जुदा हो गई, इसलिए आठ साल के नन्हे लीयैनड्रो को भी उसे छोड़ना पड़ा।

लीयैनड्रो के पिता ने दूसरी शादी कर ली और उसे हमेशा गलत बताया कि उसकी दूसरी पत्नी ही उसकी मां है।

रह गई अचंभित

मामला समझने में ऐड्रियाना को जरा भी वक्त ना लगा। उसे पता चल गया कि जिस मां को उसका पति तलाशता रहता है और जिसे बेटे को उसकी मां अभी रेडियो स्टेशन पर ढूंढ रही है, वो दोनों एक ही है।

ये व्यक्ति कोई और नहीं एड्रियाना का पति लीयैनड्रो निकला। ये जानते ही वो जबरदस्त सकते में आ गई। जैसे की उसके पैरों तले जमीन खिसक गई हो।

उसे इस बात पर भरोसा ही नहीं हुआ कि उसका पति उसका सौतेला भाई है। दोनों एक ही मां के दो संतान हैं।

हम नहीं होंगे अलग

अब इतना बड़ा खुलासा हो जाने के बाद लियैनड्रा अपने भावों को लेकर आश्वस्त हैं।

वो कहती है कि लियैनड्रो में उसने हमेशा अपना पति देखा है और वही देखती रहेगी।

उसने जोड़ा कि पता चल जाने के बाद भी वो अपने सौतेले भाई को अपने भाई के नजरों से नहीं देख सकती है।

वहीं लियैनड्रो भी अपनी पत्नी को बहन नहीं मान रहें हैं। उनके मुताबिक वो ऐड्रियाना को पत्नी की ही तरह प्यार करते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *